1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वैक्सीन रणनीति की राहुल गांधी ने की नोटबंदी से तुलना, कहा- '....कुछ उद्योगपतियों का फ़ायदा होगा'

वैक्सीन रणनीति की राहुल गांधी ने की नोटबंदी से तुलना, कहा- '....कुछ उद्योगपतियों का फ़ायदा होगा'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2021 11:11 am IST,  Updated : Apr 21, 2021 11:11 am IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति पर सवाल उठाया है और इसकी तुलना नोटबंदी से की है। अपने ट्वीट संदेश में राहुल गांधी ने कहा है कि 'केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं।' 

वैक्सीन रणनीति  की राहुल गांधी ने की नोटबंदी से तुलना, कहा- '....कुछ उद्योगपतियों का फ़ायदा होगा'- India TV Hindi
वैक्सीन रणनीति  की राहुल गांधी ने की नोटबंदी से तुलना, कहा- '....कुछ उद्योगपतियों का फ़ायदा होगा' Image Source : FILE

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति पर सवाल उठाया है और इसकी तुलना नोटबंदी से की है। अपने ट्वीट संदेश में राहुल गांधी ने कहा है कि 'केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं।' राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की वैक्सीन रणनीति से 'आम जन लाइनों में लगेंगे, धन, स्वास्थ्य व जान का नुक़सान झेलेंगे और अंत में सिर्फ़ कुछ उद्योगपतियों का फ़ायदा होगा।'

केंद्र सरकार ने पहली मई से देश में 18 वर्ष आयु से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने की अनुमति दे दी है, अभी तक 45 वर्ष आयु तक के लोगों को वैक्सीन लगवाने की अनुमति है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि सरकार की रणनीति से आने वाले दिनों में वैक्सीन केंद्रों पर लोगों की भीड़ जमा होगी और वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को लाइनों में लगना पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत