1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lucknow: गणतंत्र दिवस रिहर्सल के दौरान हिंसा, स्कूल ने 6 छात्रों को निकाला

Lucknow: गणतंत्र दिवस रिहर्सल के दौरान हिंसा, स्कूल ने 6 छात्रों को निकाला

 Published : Jan 26, 2023 10:36 am IST,  Updated : Jan 26, 2023 10:36 am IST

गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के दौरान सैनिक स्कूल और सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्रों के बीच झड़प के एक दिन बाद लखनऊ के कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल ने 6 छात्रों को निष्कासित कर दिया है।

गणतंत्र दिवस परेड की...- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल करते हुए छात्र। Image Source : IANS

लखनऊ: गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के दौरान सैनिक स्कूल और सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्रों के बीच झड़प के एक दिन बाद लखनऊ के कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल ने छह छात्रों को निष्कासित कर दिया है, एक स्टाफ सदस्य को बर्खास्त कर दिया है और दूसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस बीच यूपी के अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (UPSA) ने सैनिक स्कूल के कैडेटों के खिलाफ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के पास शिकायत दर्ज कराई है। पत्र में कहा गया है कि सैनिक स्कूल के लड़कों ने सेंट जोसेफ कॉलेज के 74 छात्रों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही बैगपाइप बैंड में शामिल 25 लड़कियों को सैनिक स्कूल के लड़कों ने परेशान किया।

सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल राजेश राघव ने कहा, "यह सब सेंट जोसेफ स्कूल और सैनिक स्कूल के छात्रों के बीच एक विवाद के साथ शुरू हुआ।" अधिकारियों ने कहा कि सैनिक स्कूल प्रशासन ने नैतिक जिम्मेदारी ली और कार्रवाई की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत