1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. गोवा में सितम्बर से शुरू हो सकता है नया शैक्षिक सत्र

गोवा में सितम्बर से शुरू हो सकता है नया शैक्षिक सत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 02:17 pm IST

गोवा के शिक्षा निदेशक संतोष अमोनकर ने कहा कि राज्य में नया शैक्षिक सत्र इस साल सितम्बर से शुरू हो सकता है। गोवा में नया शैक्षिक सत्र आमतौर पर जून के प्रथम सप्ताह में शुरू होता है, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के चलते यह अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

New academic session may begin in Goa from September- India TV Hindi
New academic session may begin in Goa from September Image Source : FILE

पणजी। गोवा के शिक्षा निदेशक संतोष अमोनकर ने कहा कि राज्य में नया शैक्षिक सत्र इस साल सितम्बर से शुरू हो सकता है। गोवा में नया शैक्षिक सत्र आमतौर पर जून के प्रथम सप्ताह में शुरू होता है, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के चलते यह अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। राज्य शिक्षा विभाग को 2020-21 शैक्षिक सत्र के 15 अगस्त तक शुरू हो जाने की उम्मीद थी। अमोनकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ राज्य में कोविड-19 की स्थिति देखते हुए ऐसा होता नहीं दिख रहा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कम से कम सितम्बर तक हम राज्य में स्कूल खोल पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम स्कूल खोलते भी हैं तो पहले उच्च कक्षाओं जैसे बारहवीं के छात्रों को बुलाया जाएगा, क्योंकि बड़े बच्चे सामाजिक दूरी पर अमल और दिशा-निर्देशों का पालन करने में सक्षम होंगे।’’ अमोनकर ने कहा कि स्कूलों से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने को कह दिया गया है लेकिन सभी छात्रों की आधुनिक उपकरणों तक पहुंच ना होने के कारण कम ही छात्र ऐसी कक्षाओं में शामिल हो पा रहे हैं। शिक्षकों से ऐसे छात्रों की मदद करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि ‘गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन’ ने नए शैक्षिक सत्र में पाठ्यक्रम 28 से 30 प्रतिशत कम करने का फैसला भी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

goa