1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मां दुर्गा का दूसरा स्वरुप ब्रह्मचारिणी की पूजा-विधि

मां दुर्गा का दूसरा स्वरुप ब्रह्मचारिणी की पूजा-विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2015 08:41 pm IST,  Updated : Oct 14, 2015 08:44 pm IST

नई दिल्ली: नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा करने का विधान है। ऐसा शास्त्रों में बताया गया है। मां ब्रह्मचारिणी के दाहिने हाथ में अक्ष माला और बाएं हाथ में

india TV

इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी को अरूहूल का फूल जो लाल रंग का होता है और कमल की बनी हुई माला पहनाएं। साथ ही भोग में मां को चीनी चढाएं। इससे मां जल्द ही प्रसन्न होती है। इसके बाद शिव जी की पूजा करें और इसके बाद ब्रह्मा जी के नाम से जल, फूल, अक्षत आदि हाथ में लेकर “ऊं ब्रह्मणे नम:” कहते हुए इसे भूमि पर रखें। इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इसके साथ ही मंत्र, स्तोत्र पाठ, कवच के जाप करें। फिर घी व कपूर मिलाकर देवी की आरती करें।
अंत में अपने दोनों हाथ जोड़कर सभी देवी देवताओं को नमस्कार करें और क्षमा प्रार्थना करते हुए इस मंत्र को बोलें-

आवाहनं न जानामि न जानामि वसर्जनं, पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वरी।।

इसके बाद रोज शाम को मां दुर्गा की आरती करें और प्रसाद बाटें। इस दिन आप कन्याओं को अपने घर बुलाकर उनका पूजन करें। इसके बाद उन्हें भोजन कराकर कपड़ें आदि भेंट करें। इससे आपकी हर मनोकामना जल्द ही पूर्ण हो जाएगी।

ये भी पढ़े- गरबा के साथ अच्छी डाइट रखेगी नवरात्र में फिट, जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल