20 फरवरी को मुंबई में हुए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2020 में मलाइका अरोड़ा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इवेंट में मलाइका इस एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Related Stories
मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर संगीता किलाचंद की डिजाइन की हुई रेड कलर की साड़ी पहनी। जिसमें जयपुरी फ्रिंट था। जिसमें हैवी एंब्राइड्री की गई थी। वहीं साड़ी का गोल्डन बॉर्डर उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था। इस साड़ी के साथ डीवा ने क्रॉप टॉप के साथ टीम-अप किया।
मलाइका ने इस लुक के साथ आईलाइनर, ब्लश के साथ डार्क रेड लिपस्टिक और छोटी सी लाल रंग की बिंदी और हेयरस्टाइल में टाइट बन बनाकर गजरा लगाया हुआ था।
वहीं डीवा के एक्ससेरीज की बात करें तो उन्होंने सिल्वर अपला कलेक्शन से एंटिक सिल्वर नेकपीस पहने। इस लुक में मलाइका बेहद स्टनिंग नजर आईं।
मलाइका के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
करीना कपूर ने कराया ब्राइडल लुक में फोटोशूट, हर एक तस्वीर में नजर आईं बेहद खूबसूरत
आपको बता दें कि मलाइका बड़े पर्दे से कोसों दूर है। उनकी पहचान जबरदस्त डांसर और फैशनिस्टा के रूप में हैं। इन दिनों वह एमटीवी के शो 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर' में बतौर जज नजर आ रही हैं।