1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Gym जाने से पहले संतरे का यूं करें इस्तेमाल और 6 दिन में पाएं ग्लोइंग स्किन

Gym जाने से पहले संतरे का यूं करें इस्तेमाल और 6 दिन में पाएं ग्लोइंग स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 04:24 pm IST

गोरी दमकती त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए लोग काफी जतन भी करते हैं। धूल, मिट्टी, प्रदूषण से हम त्वचा को रोजाना तो नहीं बचा सकते।

glowing skin- India TV Hindi
glowing skin

नई दिल्ली: गोरी दमकती त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए लोग काफी जतन भी करते हैं। धूल, मिट्टी, प्रदूषण से हम त्वचा को रोजाना तो नहीं बचा सकते। पर क्या आप जानते हैं आपकी ये ख्वाहिश झट से पूरी हो सकती है। वो भी संतरे की मदद से। जी हां संतरे को अगर आप इस खास तरह से उपयोग करते हैं तो दमकती त्वचा आपके लिए सपना नहीं हकीकत बन जाएगी।     

हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया कि विटामिन सी के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की कोशिकाओं से सभी प्रकार के नकारात्मक प्रभावों को कम करके त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको पूरे दिन में कम से कम 2 से 3 संतरों का सेवन इस खास तरह से करना चाहिए। 

वैसे तो संतरे का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन गोरी दमकती त्वचा पाने के लिए आपको इसका सेवन एक्सरसाइज करने से ठीक पहले करना चाहिए। ऐसा करने से अपने त्वचा के रंग और दाग धब्बों में आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा।

एक्सरसाइज से पहले संतरों का सेवन करने से इससे मिलने वाले विटामिन सी और विटामिन ए बेहद तेजी से आपकी त्वचा की कोशिकाओं में मिलकर उसे स्वस्थ बनाता है। जिसकी वजह से त्वचा में अनोखी दमक और खूबसूरती देखने को मिलती है।

इसके अलावा ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आहार में फल और हरी सब्जियां शामिल करने के साथ खूब पानी भी पिएं। ऐसा करने से सीबम के निर्माण पर रोक लगने के साथ त्वचा पर फुंसियां भी नहीं होती हैं। इतना ही नहीं ऐसा करने से सूर्य की किरणों से झुलसी त्वचा की कोशिकाओं को बूस्ट होकर एक नई दमक भी मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल