1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में दिखना है तो फैशनेबल तो अपनाए ये ट्रेंडी लुक

सर्दियों में दिखना है तो फैशनेबल तो अपनाए ये ट्रेंडी लुक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 02:12 pm IST

सर्दियों के मौसम में ठंड हवा की वजह से हमें उस तरीके तैयार नहीं पाते जिस तरीके से हमें होना चाहिए। ऐसे में आपके लिए ये खास टिप्स।

winter look- India TV Hindi
winter look

नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम है और शादी जोड़ो पर है ऐसे में अपने आपको अलग और ग्लैमरस दिखना खासा मुश्किल होता है। कई बार यह होता है कि आप करना बहुत कुछ चाहते हैं लेकिन सर्द हवाओं की वजह से आप वह सब नहीं कर पाते हैं। लेकिन एक खास बात है जिसे आपको ध्यान देने की जरूरत है। हर कोई इस सोच में पड़ जाता है कि सर्दी का ख्याल रखें अथवा फैशन का। सही कपड़ों का चयन कर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। जानें इन ट्रेंडी ड्रेस के बारे में जो इस सीजन में भी आपको स्टाइलिश लुक देंगे।

ओवरकोट

सर्दियों में ओवरकोट का प्रयोग न सिर्फ सर्दी से बचाएगा बल्कि आपको फैशनेबल लुक भी देगा। ओवरकोट साड़ी के ऊपर पहनने के साथ-साथ जींस-टॉप व कुर्ती लेगिंग पर भी जचता है। ओवरकोट पार्टी वियर के लिए भी बेहतर विकल्प है।

फ्लावर, एनिमल प्रिंट का है ट्रेंड
इन दिनों फ्लावर व एनिमल प्रिंट के जैकेट व स्वेटर ट्रेंड में हैं। साथ ही ये आपको फैशनेबल लुक भी देते हैं। पार्टी में भी ये प्रिंट लोगों की खास पसंद बने हुए हैं। ब्लैक, रेड, ब्लू, व्हाइट आदि कलर के प्रिंट जैकेट व स्वेटर ही पसंद किए जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल