1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. होली खेलने से सिर्फ 10 मिनट पहले चेहरे और बालों पर लगा लें ये एक चीज, कलर खेलने से नहीं होगी कोई परेशानी

होली खेलने से सिर्फ 10 मिनट पहले चेहरे और बालों पर लगा लें ये एक चीज, कलर खेलने से नहीं होगी कोई परेशानी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 25, 2024 07:30 am IST,  Updated : Mar 25, 2024 07:30 am IST

Aloe Vera For Face And Hair: होली के रंग और गुलाल से त्वचा और बालों को बचाना है तो कुछ टिप्स को जरूर फॉलो कर लें। बालों और चेहरे के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद है इसे लगाकर होली खेलने से बाल केमिकल और रंग से बच जाएंगे।

होली टिप्स- India TV Hindi
होली टिप्स Image Source : FREEPIK

होली पर केमिकल वाले रंग मार्केट में सबसे ज्यादा बिकते हैं। ये रंगे गहरे और काफी पक्के होते हैं। एक बार बालों पर रंग लग जाए तो छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। चेहरे पर रंगों से कई बार दाने, खुजली और रेडनेस की समस्या हो जाती है। इसलिए होली खेलने जाने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से तैयार कर लें। होली खेलने से 10 मिनट पहले आप बालों और त्वचा पर अच्छी तरह से एलोवेरा जेल लगा लें। एलोवेरा जेल बालों और त्वचा में नमी को बरकरार रखता है। एलोवेरा जेल लगाने से रंग उतना गहरा नहीं चढ़ता। आपको इस तरह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर एलोवेरा जेल

होली खेलने जाने से सिर्फ 10 मिनट पहले फेस और हाथों पर एलोवेरा जेल की एक मोटी परत लगा लें। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से हानिकराक कलर स्किन को ज्यादा डैमेज नहीं कर पाएंगे। इससे धूप और हानिकारक कणों से भी बचाव होगा। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाला एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर घर में एलोवेरा के पौधे से जेल तैयार कर फेस पर लगा सकते हैं। अगर त्वचा पर जलन, खुजली या रेडनेस हो रही है तो फेस वॉश करके आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे काफी आराम मिलेगा। 

बालों पर लगाएं एलोवेरा जेल

वैसे तो बालों के लिए हमेशा एलोवेरा जेल फायदेमंद साबित होता है, लेकिन होली पर खासतौर से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अपने बालों पर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके बालों को रंगों से बचाने और उन्हें मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। होली खेलने से करीब 15-20 मिनट पहले एलोवेरा जेल की मोटी परत बालों पर लगा लें। होली खेलने के बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल