1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कच्चे आंवले को बालों में कैसे लगाएं? जानें और मौसम बीतने से पहले कर लें भरपूर इस्तेमाल

कच्चे आंवले को बालों में कैसे लगाएं? जानें और मौसम बीतने से पहले कर लें भरपूर इस्तेमाल

 Published : Dec 15, 2023 10:09 am IST,  Updated : Dec 15, 2023 10:09 am IST

Kacha amla for hair in hindi: आंवले का मौसम चल रहा है और इस समय बाजार में आपको बेहद सस्ते दानों पर ये मिल जाएगा। ऐसे में आप सफेद बालों की समस्या से लेकर बालों के झड़ने और तमाम दिक्कतों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

 kacha amla for hair- India TV Hindi
kacha amla for hair Image Source : SOCIAL

Kacha amla for hair in hindi: आंवले को बालों के लिए खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये एक अमृत फल है जो कि बालों के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है। ये विटामिन सी से भरपूर है जो कि बालों की रंगत सुधारता है। दूसरा, ये आयरन से भरपूर है जो कि बालों को काला कर सकता है। इसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि स्कैल्प की सफाई में मददगार है। इतना ही नहीं ये बालों के डैमेज को भी कम करता है और इसकी शाइन बढ़ाने और इसके टैक्सचर को बेहतर बनाने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको आंवले के इस मौसम में इसका व्यापक तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

कच्चे आंवले को बालों में कैसे लगाएं-How to use kacha amla for hair in hindi?

1. आंवले को पीसकर करें इस्तेमाल

कच्चे आंवले को आप पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि आंवले को मेथी के कुछ बीजों के साथ मिलाकर पीस लें और फिर इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। हफ्ते में ये काम तीन बार करें। आप पाएंगे कि इससे आपके बालों का टैक्चर सही हो जाएगा। साथ ही अगर आपको डैंड्रफ की समस्या हो रही है या आपके स्कैल्प में इंफेक्शन है तब भी इस तरह से आंवले का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। 

 amla for hair
Image Source : SOCIAL amla for hair

बाथरूम में रख लें ये 1 चीज, हफ्तेभर लगाने से ट्यूबलाइट जैसा चमकने लगेगा चेहरा

2. आंवले का पानी लगाएं

आंवले का पानी बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये आपके बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करता है। आपको करना ये है कि आंवले को उबाल लें और फिर इस पानी को छानकर अपने बालों में लगाएं। दूसरा काम ये करें कि आंवले को उबालकर इसे मैश कर लें और फिर इसके पानी को निकालकर अपने बालों में लगाएं। दोनों ही तरीके से आंवले के पानी का आप अपने बालों में लगा सकते हैं।

एलोवेरा में ये काले बीज मिलाकर बालों पर लगाएं, 2 हफ्ते में झड़ना एकदम से हो कम जाएगा

इन दोनों के अलावा आप आंवले का जूस भी पी सकते हैं जो कि बालों के लिए बेहद कारगर तरीके से काम करता है। साथ ही आप यूं भी आंवला खा सकते हैं जो क उतना ही फायदेमंद है जितना आप बालों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। कुछ नहीं तो आंवले को सूखाकर इसका पाउडर बना लें और फिर इसे अपने बालों के लिए इस्तेमाल करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल