Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एक किलोमीटर चलने से कितने कदम पूरे होते हैं? शरीर के लिए फायदेमंद हर रोज वॉक करना

एक किलोमीटर चलने से कितने कदम पूरे होते हैं? शरीर के लिए फायदेमंद हर रोज वॉक करना

Written By: Vanshika Saxena Published : Mar 29, 2025 07:00 am IST, Updated : Mar 29, 2025 07:00 am IST

वॉक करने की आदत आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि एक किलोमीटर की वॉक कर आप कितने स्टेप्स कवर कर सकते हैं?

सेहत के लिए फायदेमंद वॉक करना- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सेहत के लिए फायदेमंद वॉक करना

दादी-नानी के जमाने से पैदल चलने की सलाह दी जाती रही है। हर रोज पैदल चलने से आपके शरीर और आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। पैदल चलने से न केवल मोटापे से छुटकारा मिल सकता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर भगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक किलोमीटर की वॉक को पूरा करने के लिए आपको कितने स्टेप्स चलना पड़ सकता है?

क्या है सही जवाब?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप एक किलोमीटर पैदल चलते हैं, तो आपको 1200 से 1500 कदम चलने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप एक किलोमीटर की रनिंग करते हैं, तो ये स्टेप्स कम हो जाएंगे। एक किलोमीटर दौड़ लगाने के लिए आपको 900 से 1250 कदम चलने पड़ सकते हैं।

रोज कितने कदम चलना चाहिए?

एक दिन में 8000 से 10000 कदम चलने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो हर रोज सात से आठ किलोमीटर वॉक करना शुरू कर दीजिए। हालांकि, एकदम से इतने किलोमीटर की वॉक न करें। धीरे-धीरे अपने टारगेट को बढ़ाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन में कितने कदम चलने चाहिए, इस सवाल का जवाब उम्र के ऊपर भी निर्भर करता है।

सेहत के लिए वरदान

रोजाना वॉक करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आप अपनी हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो हर रोज वॉक जरूर करें। वॉक करके इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा वॉक करने की आदत, गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकती है। वॉक करना न केवल फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement