1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना खाएं जामुन, मिलेंगे ये 12 बेहतरीन फायदे

रोजाना खाएं जामुन, मिलेंगे ये 12 बेहतरीन फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 01:37 pm IST

रोजाना जामुन खाने से होने वाले फायदो के बारें में। जामुन का खाली पेट सेवन कभी नहीं करना चाहिए और न ही कभी जामुन खाने के बाद दूध का सेवन किया जाता है। अधिक मात्रा में जामुन खाने से बचना चाहिए क्योंकि अधिक खाने पर यह फायदा करने बजाए आपको नुकसान कर..

jamun- India TV Hindi
jamun

हेल्थ डेस्क: जामुन खाने में बहुत स्वादिष्ट होने का साथ-साथ इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसे कई नामों से भी जाना जाता है जैसे- ब्‍लैकबेरी, काला जामुन, राजमन है। इनका स्वाद थोडा कसैला होता है। जामुन में लौह और फॉस्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कोलीन और फोलिक एसिड भी होता है। (Shocking! कब्ज से परेशान व्यक्ति के पेट से निकला कुछ ऐसा कि डॉक्टर्स भी रह गए हैरान)

जामुन कम समय के लिए आने वाला लेकिन बेहद लाभदायक फल है। यह स्वाद और सेहत में भी भरपूर होता है। जामुन के सेवन से बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर को भी मजबूत करता है। साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। जानिए रोजाना जामुन खाने से होने वाले फायदो के बारें में। जामुन का खाली पेट सेवन कभी नहीं करना चाहिए और न ही कभी जामुन खाने के बाद दूध का सेवन किया जाता है। अधिक मात्रा में जामुन खाने से बचना चाहिए क्योंकि अधिक खाने पर यह फायदा करने बजाए आपको नुकसान कर सकता हैं।

करें कैंसर से बचाव

जामुन में एंटी कैंसर के गुण भी पाए जाते हैं। यह कीमोथेरेपी और रेडिएशन में भी फायदेमंद होता है। (रोजाना महिलाएं खाएं केला, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे)

गठिया से दिलाएं निजा
अगर आप गठिया की समस्या से पीडित है तो जामुन की छाल को खूब उबाल लें और बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाए।

पाएं ग्लोइंग स्किन
यदि आप अपने चेहरे पर ग्लोइग स्किन पाना चाहते है, जामुन के गूदे का पेस्ट को दूध में मिलाकर लगाने से निखार आता है।

विटामिन की कमी को करें पूरा
विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए जामुन खाना अच्छा रहता है। क्योंकि जामुन में विटामिन सी प्रचुर मात्रा होती है। (रोजाना खाने के बाद करें इसका सेवन और पाएं सिर्फ 5 दिनों में मोटापा से निजात)

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल