1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खुलासा! रोजाना इतने खजूर से ज्यादा खाते हैं तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

खुलासा! रोजाना इतने खजूर से ज्यादा खाते हैं तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 05, 2018 02:39 pm IST,  Updated : May 05, 2018 02:45 pm IST

खजूर खाने के फायदे के बारे में आपने कई बार सुना होगा साथ ही पढ़ा भी होगा। लेकिन आज हम इसके साइडइफेक्ट्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप रोजाना 5 से ज्यादा खजूर खाते हैं तो इसके कई तरह से साइडइफेक्ट्स आपको बॉडी पर दिखाई देंगे।

खजूर- India TV Hindi
खजूर

हेल्थ डेस्क: खजूर खाने के फायदे के बारे में आपने कई बार सुना होगा साथ ही पढ़ा भी होगा। लेकिन आज हम इसके साइडइफेक्ट्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप रोजाना 5 से ज्यादा खजूर खाते हैं तो इसके कई तरह से साइडइफेक्ट्स आपको बॉडी पर दिखाई देंगे।

सबसे पहले हम बात करेंगे इसके फायदे के बारे में। मेयो क्लीनिक की रिसर्च के अनुसार रोज खजूर खाने से स्ट्रोक के चांस कम होते हैं। सिर्फ स्ट्रोक ही नहीं बल्कि खजूर और भी कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। दरअसल खजूर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

इसे सीमित मात्रा में खाने से कई फायदे होते हैं लेकिन ज्यादा खजूर खाने से सेहत को कुछ नुकसान हो सकते हैं। एम पी बिड़ला हॉस्पिटल की चीफ डाइटीशियन डॉ. प्रिया गुप्ता बता रही हैं खजूर के 3 फायदे और इसे ज्यादा खाने से होने वाले 7 नुकसान के बारे में। खजूर को ऐसे भी करें यूज?

आयुर्वेदिक डॉ. रेखा त्रिपाठी के अनुसार सर्दी-खांसी होने पर खजूर वाला दूध पीने से फायदा होता है। दूध में कालीमिर्च और खजूर मिलाकर पीने से कफ की प्रॉब्लम दूर होती है। सुबह-शाम दो खजूर खाने से अस्थमा का असर कम होता है। रोज खाली पेट खजूर खाने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। इसे खाने से ताकत बढ़ती है।

इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, इससे कमजोरी दूर होती है।

इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

इसमें कॉपर, जिंक होता है। इससे चेहरे की शाइनिंग बढ़ती है। बाल काले और घने होते हैं।

ज्यादा खजूर खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानते है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल