1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कैंसर के लिए रामबाण है ये है खास चीज, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कैंसर के लिए रामबाण है ये है खास चीज, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 04:10 pm IST

हाल में ही एक रिसर्च हुई इसके अनुसार कुछ चीजे खाने से पेट के कैंसर का खतरनाक कभी नहीं हो सकता है। जो कि चौकाने वाला रिसर्च है। जानिए इस रिसर्च में क्या आया सामने...

cancer- India TV Hindi
cancer

हेल्थ डेस्क: आज के समय में कैंसर एक भयानक बीमारी बनकर सामने आ रही है। जिसके संकेतो को जानना बहुत ही जरुरी है। इसकी चपेट में कब कौन आ जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता है। कैंसर की कई हद तक दवाएं मौजूद है। जिससे इसे थोड़ा सा कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है। कैंसर की बीमारी से निजात पाने के लिए समय-समय पर शोध किए जाते है कि किस चीज को खाने से कितना हद तक इससे रक्षा की जा सकती है।

कैंसर को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि शुरुआती अवस्‍था में पहचान होने के बाद इसके उपचार में आसानी भी होती है और इसके कारण होने वाली मौतों को भी रोका जा सकता है। एक अनुमान के अनुसार पुरुषों में कैंसर से होने वाली मृत्यु में 31 प्रतिशत फेफड़े के कैंसर, 10 प्रतिशत प्रोस्टेट, 8 प्रतिशत कोलोरेक्टल, 6 प्रतिशत पैंक्रिएटिक और 4 प्रतिशत लिवर कैंसर से होती हैं। हालांकि कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से और अंग को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ खास संकेतों से इसकी पहचान की जा सकती है।

हाल में ही एक रिसर्च हुई इसके अनुसार कुछ चीजे खाने से पेट के कैंसर का खतरनाक कभी नहीं हो सकता है। जो कि चौकाने वाला रिसर्च है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि रोजाना नियमित रूप से काजू, बादाम और अखरोट खाने से बड़ी आंत के कैंसर (कोलन कैंसर) का खतरा कम होता है और कैंसर से मृत्यु का जोखिम नहीं रहता है।

colon cancer
colon cancer

अखरोट, बादाम और पिस्ता जैसे सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) आपकी सेहत को तो ठीक रखते है इसके साथ ही यह कैंसर जैसा गंभीर बीमारी से भी निजात दिलाते है। यह स्टडी अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में में की गई। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 826 प्रतिभागियों को शामिल किया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से दिनभर में कम से कम दो बार और प्रत्येक सप्ताह में दिनभर में एक बार ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने वालों में इस बीमारी में काफी हद तक सुधार देखा गया।

निष्कर्षों में पाया गया कि सूखे मेवों को खाने से बड़ी आंत कैंसर से पीड़ित लोगों में 42 फीसदी सुधार हुआ और अन्य में कैंसर से मृत्यु के जोखिम में 57 फीसदी की कमी पाई गई।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल