1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूल से भी खाली पेट न पीएं ज्यादा पानी नहीं तो हो जाएंगे इस बीमारी के शिकार

भूल से भी खाली पेट न पीएं ज्यादा पानी नहीं तो हो जाएंगे इस बीमारी के शिकार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 05:52 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 05:52 pm IST

हर व्यक्ति को इतना पानी पीना चाहिए इसको लेकर कई तरह की बाते कही जाती है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

water- India TV Hindi
water

हेल्थ डेस्क: हर व्यक्ति को इतना पानी पीना चाहिए इसको लेकर कई तरह की बाते कही जाती है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है. अगर आपको सुबह पानी पीने की आदत लग जाए तो न केवल आपका पेट सही रहेगा बल्कि आप दिन भर फ्रेशनेस महसूस करेंगे.

साथ ही हम बताएंगे कि पानी पीने के क्या नुकसान भी हो सकते हैं. पायरिया के रोगियों के लिए सुबह उठकर खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है. मसूड़े का सूजन भी पानी पीने से कम होता है. जिन लोगों के मुंह से बदबू आती हो उन्हें सोकर उठते ही दो ग्लास पानी पीना चाहिए, बदबू कम आती है. जिन लोगों को कब्ज की शिकायत हो उन्हें भी सुबह खाली पेट पानी पीना चाहिए. सही मात्रा में पानी पीने से न केवल चेहरे पर निखार आता है बल्कि कील-मुहांसो से भी छुटकारा मिलता है.

किडनी को सुरक्षित रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. सही मात्रा में पानी पीने से त्वचा संबंधी रोग कम होते हैं.वर्जीनिया के एक विश्वविद्यालय प्रोफेसर और शोधकर्ता ब्रेंजा डेवी ने अपने रिसर्च में कहा कि पानी पीने से वजन भी कम होता है लेकिन इसके लिए कुछ विशेष परहेज करने होते हैं.

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल