1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एसिडिटी से हैं परेशान तो घर में ही बनाए ये खास सौंफ का पानी, फिर देखें कमाल

एसिडिटी से हैं परेशान तो घर में ही बनाए ये खास सौंफ का पानी, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2018 03:18 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 03:18 pm IST

आज कल एसिडिटी की समस्या आधुनिक व्यस्त जीवन जीने वालों की आम समस्या हो गई है। क्योंकि लोग अपने खान-पान पर सही तरह से ध्यान नहीं देते हैं। अगर आपका पेट स्वस्थ नहीं होगा तो शरीर का कोई भी अंग सही तरह से काम नहीं कर पायेगा। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने का प्रथम चरण है अपने पेट को स्वस्थ रखना।

acidity- India TV Hindi
acidity

नई दिल्ली: आज कल एसिडिटी की समस्या आधुनिक व्यस्त जीवन जीने वालों की आम समस्या हो गई है। क्योंकि लोग अपने खान-पान पर सही तरह से ध्यान नहीं देते हैं। अगर आपका पेट स्वस्थ नहीं होगा तो शरीर का कोई भी अंग सही तरह से काम नहीं कर पायेगा। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने का प्रथम चरण है अपने पेट को स्वस्थ रखना।

अनियमित और अनियंत्रित खान-पान की वजह से आजकल लोग एसिडिटी और पेट संबंधी कई बीमारियों की शिकायत करते रहते हैं। अगर आप भी पेट की गड़बड़ी से अक्येसर परेशान रहते हैं तो किचन में मौजूद ये आसान उपाय आपको तुरंत राहत पहुंचा सकते हैं।

सौंफ

ज्यादातर लोग सौंफ को एक अच्छे माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड और प्लामेटिक एसिड की वजह से ये एक बेहतरीन एंटी-अल्सर भी है। जब कभी आपको एसिडिटी जैसा कुछ महसूस हो तो रात को थोड़ी सी सौंफ पानी में डालकर रख दें। इसके बाद अगली सुबह इस पानी को पिए लें। ऐसा करने से एसिडिटी में राहत मिलती है।

लौंग
रसोई के मसालों में से एक लौंग भी एसिडिटी की छुट्टी करने का एक बेहतरीन तरीका है। लौंग खाने से जो लार बनती है वो खाना हजम करने में मददगार होती है। जब कभी एसिडिटी महसूस हो तो कुछ लौंग मुंह में डालकर हल्के-हल्के से चबाएं। ऐसा करने से कुछ ही देर में आराम आ जाएगा।(वजन करना है कम तो मूंग की दाल में मिलाए ये खास चीज, कुछ दिनों के अंदर दिखेगा फायदा)

इलायची
इलायची की तासीर ठंडी होती है इसलिए एसिडिटी के समय ये राहत दिलाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए दो या तीन इलाइची को पीसकर पानी में उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी को पीएं, जल्द राहत मिलेगी।(हुआ खुलासा कि आखिर क्यों चिप्स के पैकेट्स में भरी होती है इतनी हवा? वजह है बहुत ही रोचक)

पुदीना 
पुदीना एसिडिटी के लिए एक रामबाण दवा है। इससे पेट संबंधी हर बीमारी में आराम मिलता है। ये एसिडिटी से निजात दिलाकर पेट में ठंडक का अहसास करवाता है।

तुलसी
तुलसी भले ही आपकी रसोई का हिस्सा न हो लेकिन आपके घर के आंगन का एक अहम हिस्सा जरूरी होती है।खास बात यह है कि इसके पत्ते एसिडिटी से तुरंत राहत पहुंचाते हैं।इसके पत्ते पेट में  एसिड के प्रभाव को कम करके पेट में गैस को बनने से रोकते हैं।इसके लिए खाना खाने के बाद तुलसी के पत्ते चबाएं।ऐसा करने से एसिडिटी झट से दूर होगी।(मसूड़ो की प्रॉब्लम को चुटकियों में करना है दूर, नारियल तेल का इस तरह करें इस्तेमाल)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल