1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-हिंगिस रोम मास्टर्स के सेमीफाइनल में

सानिया-हिंगिस रोम मास्टर्स के सेमीफाइनल में

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 08:57 pm IST,  Updated : May 14, 2015 08:59 pm IST

रोम: भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को रोम मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। इस शीर्ष वरीय जोड़ी ने सीधे सेटों में जर्मनी की जुलिया जॉर्जेस

रोम: भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को रोम मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। इस शीर्ष वरीय जोड़ी ने सीधे सेटों में जर्मनी की जुलिया जॉर्जेस और स्पेन की सिल्विया सोलेर-इस्पिनोसाको हराया। दूसरी ओर, रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया को पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

बहरहाल, सनिया और हिंगिस की जोड़ी ने एक घंटे 12 मिनट चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जुलिया जॉर्जेस और सिल्विया सोलेर-इस्पिनोसा को 6-4, 6-3 से हराया। सानिया और हिंगिस की जोड़ी पूरे मैच में हावी दिखी। इस जोड़ी ने 107 अंकों के मुकाबले में 62 अंक हासिल किए।

बीते सप्ताह मेड्रिड ओपन खिताब जीतने वाले बोपन्ना और मेर्गिया को हॉलैंड के जीन जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ ने 2-6, 7-5, 8-10 से हराया।

यह मैच एक घंटे 25 मिनट चला। तीसरे वरीय डच-रोमानियाई जोड़ीदारों के साथ बोपन्ना और मेर्गिया की यह पहली भिड़ंत थी।

लिएंडर पेस अपने कनाडाई जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ पुरुष युगल वर्ग के अपने हिस्से के मुकाबले गुरुवार को ही खेलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल