1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पीरियड्स के दौरान दर्द से रहते हैं परेशान तो लहसुन की एक कली आपको दिलाएगी निजात

पीरियड्स के दौरान दर्द से रहते हैं परेशान तो लहसुन की एक कली आपको दिलाएगी निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2018 03:20 pm IST,  Updated : Mar 04, 2018 03:22 pm IST

खाने को लजीज बनाने के अलावा लहसुन के कई सारे और भी फायदे होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रोजाना लहसुन की एक कली आपके जीवन के लिए किस तरह फायदेमंद होती है।

periods- India TV Hindi
periods Image Source : PTI

हेल्थ डेस्क: खाने को लजीज बनाने के अलावा लहसुन के कई सारे और भी फायदे होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रोजाना लहसुन की एक कली आपके जीवन के लिए किस तरह फायदेमंद होती है।

पेट दर्द में देगा राहत

लहसुन का तेल बड़ा गुणकारी होता है। पीरियड्स के वक्त लड़कियों में पेट में दर्द बना रहता है ऐसे में लहसुन का तेल की पेट पर मालिश करने से उन्हें दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है। 

नहीं आएंगे डरावने सपने
रात का अंधेरा लोगों को अक्सर डरा देता है और सोते समय डरावने सपने भी आते हैं। अगर आपको साथ भी ऐसा ही होता है तो लहसुन की एक कली को तकिए के नीचे रखने से डर नहीं लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन में जिंक की मात्रा अधिक मात्रा में पाई जाती है जिससे दिमाग में सुरक्षा की भावना पैदा होती है। 

garlic
garlic

नींद लाने में करता है मदद
अक्सर ऐसा देखा जाता है आप सोने के लिए लेट तो जाते हैं लेकिन काफी देर तक करवट बदलने के बाद भी नींद नहीं आती। ऐसे में लहसुन की एक कली तकिए के नीचे रखें इससे आपको जल्दी नींद आ जाएगी।

सुबह महसूस करते हैं energetic
रात की अच्छी नहीं हमेशा सुबह को अच्छा बना देती है। रात में तकिए के नीचे लहसुन की कली को रखने से न केवल अच्छी नींद आती है बल्कि सुबह आप अपने में एक नई ऊर्जा महसूस करते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल