1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 35 साल के श्रीसंत ने बनाई जबरदस्त बॉडी, पिक्चर देखकर आप भी कहेंगे WOW

35 साल के श्रीसंत ने बनाई जबरदस्त बॉडी, पिक्चर देखकर आप भी कहेंगे WOW

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 08, 2018 10:57 am IST,  Updated : Jul 08, 2018 11:04 am IST

इस तस्वीर में श्रीसंत की बॉडी देखते ही बनती है। आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा कि यह श्रीसंत ही है। उन्हें देखकर लग रहा है कि वह कोई रेसलर है। देखें तस्वीरें और वीडियो...

Sreesanth- India TV Hindi
Sreesanth

हेल्थ डेस्क: क्रिकेटर एस.श्री संत पिछले 5 सालों से क्रिकेट से दूरी बनाएं हुए है। इसकी कारण 35 साल के एस.संत ने अपने करियर के दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है। वह कन्नड़ फिल्मों में नजर आएंगे। आपको बता दें कि श्रीसंत केमागोड़ा-2 फिल्म में दिखाई देने वाले है और इस समय इस फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी है। जिसके कारण वह अपनी बॉडी बनाने में काफी मेहनत कर रहे है। हाल में ही श्रीसंत की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसे देखकर आपको अपनी आंखो में विश्वास नहीं होगा।

इस तस्वीर में श्रीसंत की बॉडी देखते ही बनती है। आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा कि यह श्रीसंत ही है। उन्हें देखकर लग रहा है कि वह कोई रेसलर है। इस तस्वीर सोशल मीडिया में इतनी ज्यादा वायरल हो गई है कि इसे लोग हरभजन के थप्पड़ को लेकर मजाक उड़ा रहे है।

श्रीसंत अपने वर्कआउट के वीडियों अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर करते रहते हैं। एक वीडियों में वह काफी कड़ी मेहनत कर रहे है। जिससे लगता है कि उनकी तरह की दूसरा नहीं कर पाएगा।

आपको बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंत को थपप्ड़ मार दिया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो घई थी। लेकिन यह आईपीएल के सबसे विवादित मामलों में से एक है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल