नई दिल्ली: पारे ने अपनी तपन बढ़ाना शुरू कर दिया है। बीते रविवार को दिल्ली में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी और लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, लेकिन कामकाजी लोगों को मजबूरन काम के लिए घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में तेज गर्मी के प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इससे पहले जाने कैसा है तेज गर्मी में राजधानी का हाल।
क्या है राजधानी का हाल-
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं ह्यूमिडिटी का स्तर 27.5 फीसदी से लेकर 52.2 फीसदी तक घटता-बढ़ता रहा और दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी उत्तर-पश्चिमी हवा चलती रही। तेज हवा चलने के बावजूद दिन में गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान दिखे।
अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल