1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Vitamin D3 दिल के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे

Vitamin D3 दिल के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 06:03 pm IST

यदि आप दिल के रोगी हैं तो विटामिन डी3 के साथ इलाज आपके दिल के लिए लाभकारी हो सकता है। विटामिन डी3 आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी में बनता है।

heart - India TV Hindi
heart

न्यूयॉर्क: यदि आप दिल के रोगी हैं तो विटामिन डी3 के साथ इलाज आपके दिल के लिए लाभकारी हो सकता है। विटामिन डी3 आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी में बनता है। उच्च रक्तचाप, वसा का जमा होना, धमनी की दीवार में कोलेस्ट्रॉल व मधुमेह सहित कई बीमारियों से आपके दिल को नुकसान पहुंच सकता है और इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।

शोध में कहा गया है कि हालांकि, विटामिन डी3 का सेवन हड्डियों से जुड़ा हुआ है। हड्डियों के इलाज में इस्तेमाल की गई इसकी ज्यादा मात्रा दिल से जुड़ी प्रणाली के लिए फायदेमंद हो सकती है।

ओहियो विश्वविद्यालय के एक स्नातक छात्र टेड्यूज मलिंस्की ने कहा, "आम तौर पर विटामिन डी3 हड्डियों के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, हाल के सालों में चिकित्सकीय जांच में पता चला है कि दिल के दौरे वाले मरीजों में डी3 की कमी रही है। इसका मतलब यह नहीं है कि डी3 की कमी की वजह से दिल का दौरा पड़ता है, लेकिन यह दिल के दौरे का जोखिम बढ़ा देता है।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल