1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, मां लक्ष्मी को चढ़ाएं सफेद फूल

12 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, मां लक्ष्मी को चढ़ाएं सफेद फूल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 11, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Aug 12, 2018 12:10 am IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि- आज परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी से भी बात करते समय भाषा पर संयम बनाये रखें। आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए
थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है । इस राशि के जो छात्र साइंस की फील्ड से हैं, उन्हें भी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है । परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़ों की
सेवा करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे । 

वृश्चिक राशि-  आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है । कुछ अंजान लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। भाई से रिश्तों में मधुरता आएगी । जो लोग
पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिल सकती है । बिजनेसमैन को भी अच्छा फायदा मिल सकता है । छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा । गरीबो को खाना खिलाएं, धन लाभ होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल