1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 सितंबर राशिफल: इन राशिवाले लोगों को अचानक से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऐसे करें उपाय

17 सितंबर राशिफल: इन राशिवाले लोगों को अचानक से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऐसे करें उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 04:43 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि - आज आपका दिन कम लाभ दिलाने वाला रहेगा । किसी पुरानी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है । ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। उन चुनौतियों को पार करने में आप सफल रहेंगे। किसी की कही बातों पर ध्यान न दें, रिश्तों में दरार आ सकती है। आज पूरा दिन व्यस्त रह सकते हैं । चिड़ियों को दाना डालें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा । 

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा । जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा । किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी मिल सकता है । ईमानदारी से किये गए आपके काम की तारीफ हो सकती है । कार्यक्षेत्र में लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा । इस राशि के छात्रों को सेमिनार अटेंड करना पड़ सकता है। वहां आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। भगवान को गोले-मिश्री का भोग लगाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल