1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 सितंबर राशिफल: इन राशिवाले लोगों को अचानक से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऐसे करें उपाय

17 सितंबर राशिफल: इन राशिवाले लोगों को अचानक से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऐसे करें उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 04:43 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी, जिन्हें आप अच्छे से पूरा कर पायेंगे । इस राशि के नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है । करियर में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा । दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं । व्यावसायिक यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करें, आपके घर-परिवार में शांति बनी रहेगी । 

मकर राशि - आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा । आप जो भी योजना बनायेंगे, उसे सफल होने में थोड़ा वक्त लग सकता है । ऑफिस में आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है । आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है । आज के दिन का कुछ हिस्सा बच्चों के साथ जरूर बितायेंगे और उन्हें समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा हो सकता है । मेहनत के अनुरुप फल मिलने में देरी हो सकती है । श्री गणेश को इलायची का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल