1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 सितंबर राशिफल: इन राशिवाले लोगों को अचानक से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऐसे करें उपाय

17 सितंबर राशिफल: इन राशिवाले लोगों को अचानक से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऐसे करें उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 04:43 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । ऑफिस में हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे । सभी कामों में आपको सफलता मिलेगी । पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं । इस राशि के जो लोग बैंकिग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है । आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है । परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा । जरुरतमंद को कपड़े भेंट करें, आपके जीवन में खुशियां बनी रहेगी । 

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । धन संबंधी थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि फिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं । साथ ही उन लोगों से सावधान रहें, जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की कोशिश में लगे हैं । किसी पर तुरंत भरोसा करना आपके लिये थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है । बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे । चींटी के बिल में आटा डालें, धन संबंधी परेशानी दूर होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल