1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 सितंबर राशिफल: इन राशिवाले लोगों को अचानक से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऐसे करें उपाय

17 सितंबर राशिफल: इन राशिवाले लोगों को अचानक से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऐसे करें उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 04:43 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

सोमवार होने के साथ-साथ आज स्वाति नक्षत्र में अतिगंड योग लग रहा है। जो कि बिजनेस, नौकरी और धन पर असर डालेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसे जाएगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपके सपनों को नयी उड़ान मिलेगी । भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके काम आ सकती है । आपकी सोच में सकारात्मकता आपको बहुत आगे तक ले जा सकती है । हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होता दिखायी देगा । आज धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे । शैक्षणिक कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी । हर हर महादेव  5 बार उच्चारण करें, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी । 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । किसी सामाजिक संगठन या किसी एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिलेगा । घर में आज बरक्कत होगी । मन शांत रहेगा। काम में मन लगेगा । मित्रों की सलाह फायदेमंद होगी। वाणी में नम्रता से सफलता मिलेगी । अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा । अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल