1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को गुड न्यूज मिलने के हैं संकेत, लेकिन ये राशियां रहें सतर्क

21 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को गुड न्यूज मिलने के हैं संकेत, लेकिन ये राशियां रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 01:48 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज पापांकुशा एकादशी है। आश्विन शुक्ल पक्ष की ये एकादशी सबका कल्याण करने वाली बतायी गयी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज मेहनत का फल जरूर मिलेगा ।कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी ।कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है ।काम को अच्छे से पूरा करने के

लिए आसपास के कई लोग आपको सलाह दे सकते हैं ।इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है ।कोर्ट-कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे । मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण काम बनेंगे ।मंदिर में मिठाई का दान करें, आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।इस राशि के मैकिनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।करियर में उतार-चढ़ाव आने से थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन किसी अनुभवी सीनियर की मदद से राहत मिलेगी ।आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा ।खर्च की अधिकता से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल