1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को गुड न्यूज मिलने के हैं संकेत, लेकिन ये राशियां रहें सतर्क

21 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को गुड न्यूज मिलने के हैं संकेत, लेकिन ये राशियां रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 01:48 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज पापांकुशा एकादशी है। आश्विन शुक्ल पक्ष की ये एकादशी सबका कल्याण करने वाली बतायी गयी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि -  आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा ।कुछ कामों के लिए आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है ।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आज आपको दूसरों के कामों और बातों में दखल देने से बचना चाहिए ।ऑफिस में भी फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।कोई बड़ा फैसला लेते समय अपने बड़ों की राय जरूर लें। किसी से अपने प्रोजेक्ट की बातें शेयर न करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आप तंदरुस्त बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन महत्वपूर्ण बना रहेगा ।आप दूसरों के काम आ सकते हैं। लोग आपके व्यव्हार से प्रसन्न होंगे। आपकी नए लोगों से मुलाकात हो सकती है ।अधिकारियों से संबंध बेहतर बने रहेंगे ।संतान  की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा, जिससे आप उन्हें कुछ गिफ्ट भी दे सकते हैं ।'ॐ गणेशाय नम:'  मंत्र का 11 बार जाप करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल