1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 अक्टूबर राशिफल: इन राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं

28 अक्टूबर राशिफल: इन राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 02:41 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज रविवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

धर्म डेस्क: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज रविवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है । आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन सकारात्मक रहेगा । आप अपने कार्य को बेहतर ढ़ंग से करने का प्रयास करेंगे । प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी । आज आपको कुछ पुराने दोस्त मिल सकते हैं । बंदर को केला खिलाएं, सभी काम बेहतर ढ़ंग से होंगे । 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । दिन की शुरूआत में कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी । इस राशि के लोगों को जीवनसाथी का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा । घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । आपको आय के नये साधन मिलेंगे । अचानक धन लाभ होगा । कामकाज में आप बहुत हद तक सफल होंगे । आप कई तरह की समस्याओं से निपट लेंगे । शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल