1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 अक्टूबर राशिफल: इन राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं

28 अक्टूबर राशिफल: इन राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 02:41 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज रविवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं । आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं । कुछ लोगों से मन-मुटाव हो सकता है । आप कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे समस्या बढ़ सकती है । आज अपनी वाणी पर संयम रखें। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, सभी परेशानियों का समाधान निकलेगा । 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज तरक्की के कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं । आपको धन लाभ हो सकता है । आज परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा । उनके सहयोग से कोई बड़ी कामयाबी भी हासिल कर सकते हैं । साथ ही कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम शुरू कर सकते हैं ।  शिव चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल