1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 अक्टूबर राशिफल: इन राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं

28 अक्टूबर राशिफल: इन राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 02:41 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज रविवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । अपने दोस्तों की राय लेना आज कारगर साबित हो सकता है । दूसरे लोग भी आपके लिए मददगार होंगे । दोस्तों के साथ बेहतर समय बीतेगा । कार्यक्षेत्र में ख़ुशी मिल सकती है । अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं । आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है । काफी समय से मन में छुपी कोई बात सामने आ सकती है । हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । परिवार के कुछ खास मामले सुलझने में ज्यादा समय लग सकता है । किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल सकती है, आपका मन प्रसन्न रहेगा।  हो सकता है आज आप हड़बड़ी में कोई काम की बात ठीक से न समझ पाएं, इसलिए बेहतर होगा जल्दबाजी करने से बचें । भगवान नारायण का ध्यान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल