1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 अक्टूबर राशिफल: इन राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं

28 अक्टूबर राशिफल: इन राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 02:41 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज रविवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।बड़ों की मदद पाने के लिये खुद से कोशिश करनी पड़ सकती है ।  आपको नई चुनौतियों का सामना करना

पड़ सकता है । कड़ी मेहनत करने से अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं । ऑफिस में स्थिति सामान्य बनी रहेगी । नये प्रोजेक्ट के सिलसिले में मीटिंग हो सकती है । गायत्री मंत्र का जाप करें, आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा । 

कन्या राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आपको करियर में अच्छे मौके मिलेंगे । परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा । नए लोगों से दोस्ती होगी । अटके हुए काम पूरे होंगे । परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत महसूस होगी । पारिवारिक गलतफहमी को सुधारने को कोशिश कर सकते हैं । इसमें आपको कुछ हद तक सफलता मिल सकती है । अपने ईष्टदेव को फूल अर्पित करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल