1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 अगस्त राशिफल: इन राशि वालों को पैसों को लेकर मिल सकता है धोखा, करें ये उपाय

28 अगस्त राशिफल: इन राशि वालों को पैसों को लेकर मिल सकता है धोखा, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 06:00 pm IST

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:40 से 09:49 तक रहेगा। जिससे हर काम में आपको सफलता मिलेगा। बिगड़ने वाले काम बनेगा। अगर कोई काम बहुत दिनों से पड़ा हुआ है तो वह आज होगा। आज बिजनेस, नौकरी आदि में भी लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 2018
rashifal 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा ।  किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई पुराना दोस्त अचानक काम आ सकता है । पैसों को लेकर किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें, आपको धोखा मिल सकता है । परिवार संग किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है । अपनी सेहत का ख्याल रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन अच्छा बीतेगा । 

कन्या राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस राशि के छात्रों को आज कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल होगी । आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है । कुछ मामलों में आपका मन आपको सही दिशा दिखायेगा । आपके कामों की तारीफ होगी।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । जो चीज अब तक आपसे दूर थी, वो जल्दी ही आपके हाथ आ सकती है । गणेश जी को हरा वस्त्र चढ़ाएं, आपका दिन शुभ रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल