1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 नवंबर 2018 राशिफल: बच्चों की तरफ से मिल सकते हैं शुभ समाचार, इन राशियों की जिंदगी में आएगी खुशहाली

5 नवंबर 2018 राशिफल: बच्चों की तरफ से मिल सकते हैं शुभ समाचार, इन राशियों की जिंदगी में आएगी खुशहाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2018 02:29 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 02:29 pm IST

इसके साथ सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:11 से रात 09:35 तक रहेगा। इसके साथ ही मुकदमा दायर करने वाला योग यायीजयद योग आज ये योग रात 01:25 से कल पूरा दिन रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा । अगर आप कोई बिज़नेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी से सलाह ज़रूर कर लें। आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप शाम को पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। पैसों के साथ एटीएम कार्ड भी जरूर रख लें, जरूरत पड़ सकती है। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज
आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज आपके जीवन में प्रेम की बहार आयेगी। मंदिरमें शुद्ध घी का दान करें, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल