1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 फरवरी: मिथुन राशि के सोचे हुए सारे काम होंगे पूरे, वहीं ये लोग वाद-विवाद से बचें

राशिफल 7 फरवरी: मिथुन राशि के सोचे हुए सारे काम होंगे पूरे, वहीं ये लोग वाद-विवाद से बचें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2021 06:42 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 06:42 pm IST

माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका राशिनुसार दिन।

राशिफल 7 फरवरी- India TV Hindi
राशिफल 7 फरवरी Image Source : INDIA TV

माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। षट्तिला एकादशी व्रत है। शाम 4 बजकर 15 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका राशिनुसार दिन।

मेष राशि

आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।आपका मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृष राशि
पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। छात्रों को परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कत दूर होगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उनके साथ आप कहीं घूमने जाएंगे।

राशिफल 7 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 फरवरी

मिथुन राशि
आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। भाई- बहन से रिश्ते अच्छें होंगे। 

कर्क राशि
दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। परिवार में सुख शांती बनी रहेगी।

राशिफल 7 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 फरवरी

सिंह राशि
पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। भौतिक सुख- सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। अटके हुए कामकाज भी पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य हो सकती है। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। 

कन्या राशि
आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। आपके बिजनेस में तरक्की होगी। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सैलर के लिए दिन लाभ दिलाने वाला होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवी बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम रूक सकते हैं। 

राशिफल 7 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 फरवरी

तुला राशि
आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी  इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो छात्रों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, उनके साथ आप अपनी पूरानी यादें ताजा करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नन्हे मेहमान का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। किसी काम में कोशिश करने से ही किस्मत का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। 

राशिफल 7 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 फरवरी

धनु राशि
कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे इसलिए किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप किसी जरूरी काम में बिजी रह सकते हैं। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आप कोई नया दोस्त भी बनायेंगे। अचानक घर पर आपका कोई मित्र आयेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि
आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रात को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। 

राशिफल 7 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 फरवरी

कुंभ राशि
आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहेगा। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी। जो लोग वकील हैं, उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।  आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। लंबे समय से रूके काम पूरें होंगे। आप परिवार वालों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। माता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल