1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 मई 2018: आज के दिन बन रहा है सबसे सौभाग्यशाली योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 6 मई 2018: आज के दिन बन रहा है सबसे सौभाग्यशाली योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 05, 2018 03:49 pm IST,  Updated : May 05, 2018 04:02 pm IST

6 मई, रविवार को चन्द्र भी अपनी राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे अत: 6 मई को गोचरवश चन्द्र व मंगल की युति होगी। ज्योतिष शास्त्र में चन्द्र-मंगल युति को बहुत शुभ व धनदायक माना जाता है। गोचरवश 'चन्द्र-मंगल' की युति के कारण 6 मई को 'महालक्ष्मी योग' का सृजन होगा।

कन्या
कन्या

कन्या: कन्या राशि वाले जातकों को इस योग के फलस्वरूप यात्रा में कष्ट होगा। दुर्घटना होने की संभावना है। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। मन विषादग्रस्त रहेगा। धनहानि होगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा।
 
तुला: तुला राशि वाले जातकों को इस योग के फलस्वरूप स्वजनों से विवाद होगा। माता को कष्ट होगा। वाहन से हानि होगी। हृदय रोग के कारण कष्ट होगा। अनिद्रा के कारण कष्ट होगा। जल-दुर्घटनाओं की आशंका रहेगी। स्त्री वर्ग से लांछन के कारण अपमान होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होगी।
 
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस योग के फलस्वरूप धनलाभ होगा। उत्तम वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पराभव होगा। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। मन आनंदित रहेगा। श्रेष्ठ व्यक्तियों के संपर्क के कारण लाभ होगा। राशि वाले जातकों को इस योग के फलस्वरूप मानसिक असंतोष रहेगा। बंधु-बांधवों से मतभेद के कारण पीड़ा व कष्ट होगा। नेत्रों में रोग होने की संभावना है। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल