1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 मार्च 2018: मंगल-शनि के साथ चंद्रमा धनु पर, इन राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

राशिफल 10 मार्च 2018: मंगल-शनि के साथ चंद्रमा धनु पर, इन राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 05:38 pm IST

डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है। शनिवार होने के साथ-साथ शनि और मंगल की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अशुभ असर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

10 march saturday  2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI10 march saturday 2018 rashifal in hindi

कुंभ राशि
आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे आज वो पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। कामकाज में आज नये तरीकोंको अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर के लिये जायेंगे।

 मीन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट होगी। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। पार्ट्नर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है। गाय को रोटी खिलाने से तनाव कम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल