1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 मार्च 2018: मंगल-शनि के साथ चंद्रमा धनु पर, इन राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

राशिफल 10 मार्च 2018: मंगल-शनि के साथ चंद्रमा धनु पर, इन राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 05:38 pm IST

डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है। शनिवार होने के साथ-साथ शनि और मंगल की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अशुभ असर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

10 march saturday  2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI10 march saturday 2018 rashifal in hindi

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

मकर राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। फिज़ूलखर्ची से बचें। इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज उनका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो सकता है। जहां से आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलायें किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपनी ज्वैलरी के प्रति सतर्क रहें। छात्र आज घर से बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें सफलता जरुर हासिल होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल