1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 जुलाई 2018: महीने का पहला दिन, इन 7 राशियों की जिंदगी में होने वाला है उलट-पलट

राशिफल 1 जुलाई 2018: महीने का पहला दिन, इन 7 राशियों की जिंदगी में होने वाला है उलट-पलट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2018 05:16 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 05:17 pm IST

महीने का पहला दिन रविवार का दिन। रविवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्ध योग। जहां यायीजयद योग दोपहर बाद 03:21 से शाम 06:29 तक और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06:29 से अगली सुबह 05:15 तक रहेगा।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018 Image Source : PTI

धर्म डेस्क: महीने का पहला दिन रविवार का दिन। रविवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्ध योग। जहां यायीजयद योग दोपहर बाद 03:21 से शाम 06:29 तक और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06:29 से अगली सुबह 05:15 तक रहेगा। इतना शुभ मुहूर्त होने के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष

गणेशजी कहते हैं कि आज आप घर की बातों पर अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ
विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल