1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 सितंबर राशिफल 2018: इस राशियों के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन होगा अच्छा, खाने के साथ खाएं सलाद

2 सितंबर राशिफल 2018: इस राशियों के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन होगा अच्छा, खाने के साथ खाएं सलाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 01, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Sep 01, 2018 05:23 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।इस राशि के छात्र अगर किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं, तो वो अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। आज बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा ।वॉटर पार्क जाने का प्लान बना सकते हैं ।पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा, कुछ परेशानी आ सकती है ।कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं, काम में आ रही बाधाएं दूर होगी ।

कन्या राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी | धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा ।अगर बहुत दिनों से किसी से मिलनेकी सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आज परिवार में सभी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा ।शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं ।शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल