1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 फरवरी 2018: एक साथ 3 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

राशिफल 20 फरवरी 2018: एक साथ 3 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2018 07:21 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 07:21 pm IST

मंगलवार होने के साथ-साथ 3 शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को बेहतर परिणाम मिलेगा। मंगलवार होने के अलावा यायीजयद, सर्वार्थसिद्ध योग और अमृतसिद्ध योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

 horoscope 20 february 2018 rashifal
horoscope 20 february 2018 rashifal

कुंभ राशि
आज किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहा है। कोई जरुरी सुझाव आपको मिलेगा। अगर आपके दोस्त-परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो उनकी तरफ कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। शारीरिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी।

मीन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आज रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बनेगी। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से सॉल्व कर सकेंगे।

अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता डिस्ट्रैक्ट होने न दें। आज आपको कोई नया काम भी दिया जा सकता है। खुद को तैयार रखें। परिवार से पूरा समर्थन मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, मानसिक तनाव दूर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल