1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजेनस और जॉब में लाभ

राशिफल 21 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजेनस और जॉब में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 06:32 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज के दिन मां कुष्माण्डा की उपासना की जायेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 21 march wednesday 2018
horoscope 21 march wednesday 2018

कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। इस चुनौती को एक्सेप्ट करेंगे और उसे सरलता से पूरा कर लेंगे। जिससे नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा| छात्रों की आज कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ेगी। कई दिनों से आ रही प्रॉब्लम आज सॉल्व हो जायेगी। बिजनेसमैन को आज नए अनुभव मिलने की सम्भावना है| जिसे अपनाने से कारोबार में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को इयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाने से सारी पॉब्लम सॉल्व हो जाऐगी।

मीन राशि
आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए अच्छी परफॉरमेंस का सुखद परिणाम मिलने का योग है। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर करने जा सकते हैं। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्र आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श लेंगे। साथ ही आज आपको जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे जिसका सही चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलु काम-काजों में ही केन्द्रित रहेगा और आप तरक्की में कोई सफल योगदान दे सकती हैं। मां दुर्गा को दो कपूर और बारह लौंग अर्पित करने से सफलता प्राप्त होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल