1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजेनस और जॉब में लाभ

राशिफल 21 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजेनस और जॉब में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 06:32 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज के दिन मां कुष्माण्डा की उपासना की जायेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 21 march wednesday 2018
horoscope 21 march wednesday 2018

सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्या को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। लवमेट आज अपने घर पर शादी की बात करेंगे। हो सकता है कि फैमली मान भी जाएं शादी के लिए। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपका मन शांत रहेगा।

कन्या राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय से पहले पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी शक्ति ऑफिस में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। मां दुर्गा को एक कपूर और छ इलायची अर्पित करने से रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल