1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजेनस और जॉब में लाभ

राशिफल 21 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजेनस और जॉब में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 06:32 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज के दिन मां कुष्माण्डा की उपासना की जायेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 21 march wednesday 2018
horoscope 21 march wednesday 2018

धनु राशि
आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। साथ ही पारिवारिक परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। सैलरी में बढोत्तरी हो सकती है । बॉस को खुश रखें । लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज अपनी फैमली के सामने अपनी शादी का प्रस्ताव रख सकते है। हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाएं। मां दुर्गा को पंचमेवा अर्पित करने से घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मकर राशि
आज का दिन दुख और सुख से मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। इस राशि के लेखक को उनकी पुरानी लिखी हुई पुस्तक की प्रशंसा होगी.. सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेगा। आज पड़ोसियों के बीच आपके किसी पूराने सामाजिक कार्य की तारीफ होगी। साथ ही अन्य कार्य में आपके पड़ोसी आपका सहयोग करेंगे। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं,आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल