1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजेनस और जॉब में लाभ

राशिफल 21 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजेनस और जॉब में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 06:32 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज के दिन मां कुष्माण्डा की उपासना की जायेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 21 march wednesday 2018- India TV Hindi
horoscope 21 march wednesday 2018 Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज के दिन मां कुष्माण्डा की उपासना की जायेगी। कल कर्क लग्न का प्रवेश दोपहर 1 बजे से  दोपहर 03:18 पर उसकी समाप्ति होगी। इसके साथ ही आज सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जो कि शाम 07:02 से अगली सुबह 06:04 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में किसी उच्च अधिकारी से अनबन की स्थिति बन सकती है, थोड़ा धैर्य से काम लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करने से ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आया है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे है। आज उन्हें किसी अच्छे कॉलेज से एडमिशन का ऑफर आ सकता है। मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करने से तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल