1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 सितंबर राशिफल: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से इन राशिवालों को मिल सकती है अच्छी खबर

23 सितंबर राशिफल: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से इन राशिवालों को मिल सकती है अच्छी खबर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Sep 22, 2018 04:25 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है | आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है | आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे | इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है | शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, समाज में मान-सम्मान मिलेगा |

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | कारोबार में अचानक कोई रुकावट आ सकती है | आज अपने जरूरी सामान का ध्यान रखें। नहीं तो जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं | स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | कोई बड़ा फैसला करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें| कुछ मामले उलझ भी सकते हैं | दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे | गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल