1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 सितंबर राशिफल: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से इन राशिवालों को मिल सकती है अच्छी खबर

23 सितंबर राशिफल: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से इन राशिवालों को मिल सकती है अच्छी खबर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Sep 22, 2018 04:25 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है।

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि - आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है | आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आयेगी | आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे | कामकाज से संबंधित अच्छे आईडिया दिमाग में आयेंगे | आपका मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों के पैर छू कर आशीर्वाद लें,जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी |

मकर राशि - वालों आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता मिल सकती है | आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, आप थोड़ी थकावट महसूस करेंगे | ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है | आपके काम कुछ समय के लिये अटक सकते हैं | चिड़ियों को गेहूं का दलिया डालें, काम में आ रही रुकावटें दूर होगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल