1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 05:20 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है और पूर्णिमा तिथि लग चुकी है। अतः आज भाद्रपद महीने की पूर्णिमा है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्ध प्रारंभ होते हैं।

rashifal 2018
rashifal 2018

कुंभ राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम को पूरा करने के लिये नई योजना बनायेंगे, जिससे आपको फायदा भी मिलेगा। आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। आपका उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से से कोई खुशखबरी मिलेगी, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मां दुर्गा को लाल चुड़िया चढ़ाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि - आज पिता के बताये हुए मार्ग पर चलेंगे, तो सफलता जरुर हासिल होगी।किसी पुरानी बात को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करें, अच्छे परिणाम मिलेंगे। अचानक किसी पार्टी में जाना पड़ सकता है। आज अपना मोबाइल फोन अच्छी तरह से चार्ज कर लें, कोई जरूरी कॉल आ सकता है। शाम को इवनिंग वॉक आपकी सेहत के लिये बेहतर रहेगी।  दिन भर अपने पास एक पीला रुमाल रखें, आपको खुशी और सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल