1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 05:20 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है और पूर्णिमा तिथि लग चुकी है। अतः आज भाद्रपद महीने की पूर्णिमा है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्ध प्रारंभ होते हैं।

rashifal 2018
rashifal 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कुछ लोग आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं, इसीलिए काम में गलती करने से बचें। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने मन की बात कहने में आज थोड़ी हिचकिचाहट हो सकती है। श्री गणेशाय नम: मंत्र का 11 बार जाप करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से दिन बेहतर है। परिवार के किसी जरुरी काम से आपको

आउट ऑफ स्टेशन जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कामयाबी जरूरी मिलेगी। अपने घर के बुजुर्गों को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। अपनी बात कहने के लिए आज आप बहुत उत्सुक रहेंगे। मंदिर में भगवान का दर्शन करें, जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल