1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 05:20 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है और पूर्णिमा तिथि लग चुकी है। अतः आज भाद्रपद महीने की पूर्णिमा है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्ध प्रारंभ होते हैं।

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि - वालों आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। बड़े से बड़ा काम आसानी से पूरा कर लेंगे। बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। बच्चों के साथ लज़ीज खाने का लुफ्त उठाएंगे। पिछली इंवेस्टमेंट से आपको फायदा हो सकता है। क़ानूनी मामले आज आसानी से निपट सकते हैं। आज किसी मित्र से आपको मदद मिलेगी।  घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे। 

मकर राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे । आप कोई ऐसा काम शुरू करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आपको लोन लेना पड़े, लेकिन अभी के लिये ये प्लान टाल देना अच्छा होगा। कोई पुराना रोग आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल