1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 05:20 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है और पूर्णिमा तिथि लग चुकी है। अतः आज भाद्रपद महीने की पूर्णिमा है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्ध प्रारंभ होते हैं।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर में सभी के साथ डिनर करने से परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, करियर में सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अचानक से किसी बात पर मूड खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक अच्छा फील करेंगे। किसी न किसी चीज की कमी आपको आज महसूस हो सकती है। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा न करें। पैसा जितनी तेजी से आयेगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी हो सकता है। इसलिए संभलकर रहें। आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। गणेश जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल